काजोल और अजय के घर मे छाया मातम

काजोल के ससुर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर का आज सुबह निधन हो गया।मुम्बई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में एडमिट वीरू देवगन ने अपनी अंतिम सांस ली। विरू देवगन काफी समय से कार्डिक अरेस्ट की बीमारी से ग्रस्त थे,जिस कारण आज उनका निधन हो गया ,कुछ दिनों से वह काफी बीमार भी चल रहे थे।
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था।पंजाब से मुम्बई तक का सफर वीरू देवगन ने अपने दम पर हासिल किया था और 80 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मो के लिये एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया। मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन डाॅयरेक्टर रहे चुके वीरू देवगन ने 1994 में दिलवाले,1983 में हिम्मतवाला,और 1988 में शहंशाह फिल्मो के लिये एक्शन सीन डायरेक्ट किये थे। इतना ही नही वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन की बेस्ट फ़िल्म 'जिगर' को भी खुद ही लिखा था।बॉलीवुड में उनका नाम आज भी पूरे मान सम्मान के साथ लिया जाता है।
वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ है।