Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड के इस स्कूल के विद्यार्थियों की हैंड राइटिंग देखकर हो जाएंगे हैरान! इतनी शानदार हैंड राइटिंग देखकर आप भी कह उठेंगे वाह...

You will be surprised to see the handwriting of the students of this school in Uttarakhand! Seeing such wonderful hand writing you will also say wow...

बागेश्वर। एक वक्त था जब छोटी कक्षाओं में सुलेख पर बहुत जोर दिया जाता था। बागेश्वर के राजकीय जूनियर हाईस्कूल करूली की इस छात्रा की हैंड राइटिंग कागज पर बिखरे मोती जैसे दिखाई दे रहे हैं, इतनी सुन्दर और साफ सुथरी हैंड राइटिंग हर किसी का मन मोह लेते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्कूल में ऐसी सुंदर राइटिंग लिखने वाले छात्रों की संख्या इक्का-दुक्का नहीं है, बल्कि विद्यालय के अधिकतर छात्र इसी तरह के सुंदर हस्त लेखन के जरिए विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। करूली में पढ़ने वाले बच्चों की लिखाई इतनी खूबसूरत है कि एक बार के लिए कंप्यूटर भी शरमा जाए। यहां बच्चों के हाथों में मानो कोई चमत्कारी कलम मन मोह लेने वाली हैंड राइटिंग को उकेर देती है। हिंदी ही नहीं अंग्रेजी में भी छात्र सफेद कागज पर मोती जैसे शब्दों को लिखते चले जाते हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनकी हैंडराइटिंग में सुधार के लिए वह स्कूल में ही एक्स्ट्रा क्लास लेते हैं। यहां मिलने वाले प्रशिक्षण की बदौलत वह अलग अलग तरह की राइटिंग को सीख रहे हैं। इस विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र गोस्वामी ने छात्रों के हस्त लेखन में सुधार का बीड़ा उठाया है। छात्रों के साथ मिलकर नरेंद्र गोस्वामी लंबे समय से हस्त लेखन की इस प्राचीन विधा को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं।