इलाहाबाद हाई कोर्ट जज के चुनाव ना करने पर क्या बोले इलेक्शन कमिश्नर
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, व चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय देहरादून दौरे में आये हुए हैं।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
हाई कोर्ट जज के सुझाव पर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त?
पत्रकार वार्ता के दौरान जब पूछा गया की इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज के सुझाव और ओमीक्रोन की समस्या पर इलेक्शन कमिशन क्या करेगी तो मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि उन्होंने आज सेक्रेटरी साहब से पूछा था कि राज्य में omicron के कितने केस है और उन्होंने जवाब दिया सिर्फ एक केस आया है। आगे उन्होंने कहा की सुरक्षा के मद्देनजर जो भी कुछ होगा वह चुनाव आयोग करेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त से जब पूछा गया कि उत्तर प्रदेश मैं क्या रैलियों पर रोक लगेगी तो चुनाव आयुक्त ने बताया की वह अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और इस पर बात में विचार होगा।