Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

हाल-ए-मौसमः आईएमडी का बड़ा अलर्ट! हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, भूस्खलन ने बढ़ाई दुश्वारियां

Weather Condition: Big alert from IMD! Heavy rain likely in Himachal-Uttarakhand, landslides increase difficulties

नई दिल्ली/देहरादून। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। देवभूमि उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से मौसम के तल्ख तेवरों ने जनजीवन प्रभावित किया हुआ है। पहाड़ों पर लगातार हो रहे भूस्खलन से खासी परेशानियां बढ़ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड-हिमांचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान अधिकतम 35.33 और न्यूनतम 27.05 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ ही दिल्ली में सप्ताह के अंत में भी बारिश बनी रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में सबसे ज्यादा बारिश अयोध्या में हो सकती है। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जना के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इधर भारी बारिश से प्रदेश में कई मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 93 मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कुंड पुल के पास कटाव के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।