उत्तराखंड/कुमाऊं:नैनी प्लाईवुड, राहुल कॉन्ट्रेक्टर,अमित इंटरप्राइजेज पर हुई छापेमारी!करोड़ो की जीएसटी चोरी आयी सामने
उत्तराखंड/कुमाऊं
लालकुआं/रुद्रपुर:15/12/2022
आयुक्त राज्य कर उत्तराखंड के निर्देशन में केंद्रीय अभिसूचना इकाई उत्तराखंड के अधिकारियों और कुमाऊं में स्थित विभिन्न कार्यालयों में तैनात अधिकारियों की राज्य स्तरीय टीम द्वारा कुमाऊं में बड़ी फर्मों पर छपेमारी करते हुए लालकुआं,और रुद्रपुर के लालपुर स्थित नैनी प्लाईवुड सहित तीन फर्मों पर करीब 15 से 20 करोड़ के माल और जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। जांच के दौरान दोनों फर्मों से 2 करोड़ रुपए जमा करवाये गए और कार्यवाही होने के बाद फर्मों द्वारा राज्य कर के रूप में बाकी धनराशि भी जमा करने की सहमति दी गयी है।
लालकुआं रुद्रपुर स्थित पंजीकृत व्यापारियों सर्वश्री राहुल कांट्रेक्टर, सर्वश्री नैनी प्लाईवुड प्राईवेट लिमिटेड लालपुर,और सर्व श्री अमित इंटरप्राइजेज लालकुआं के व्यापारिक प्रतिष्ठानो में छापेमारी की गई और पाया गया कि उन तीनों फर्मों के पंजीकृत व्यापारियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत तरीके से दावा करते हुए उपयोग किया,और आगे गलत रूप से ट्रांसफर किया गया है। इन फर्मों द्वारा ऐसे माल की खरीदफरोख्त इनपुट टैक्स में दिखाई गई है जो इन मुख्य व्यापारियों से सम्बंधित नही थे। छापेमारी करीब सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलती रही।
सूत्रों की माने तो जीएसटी की करोड़ो की चोरी पकड़े जाने के बाद अब फर्मों द्वारा अपनी साख बचाने के लिए डैमेज कंट्रोल की सेटिंग गेटिंग की जा रही है।