उत्तराखंड/हल्द्वानी:यूट्यूबर सौरभ जोशी ने सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद उत्तराखंड की जनता से मांगी माफ़ी!पिछली वीडियो में उत्तराखंड हल्द्वानी को लेकर कही थी छोटे मुँह बड़ी बात
जिस यूट्यूबर सौरव जोशी का कहना था कि जब से इसने यूट्यूब में वलॉग बनाने शुरू किए है तब से ही लोग उत्तराखंड और हल्द्वानी को पहचानने लगे है जानने लगे है। सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद अब सौरव जोशी ने फॉर्मेलिटी दिखाते हुए उत्तराखंड की जनता से माफ़ी मांगी है और कहा कि मेरा वो मतलब नही था।सौरव जोशी ने अपने पिछले वीडियो में कहा था कि लोग उनकी वीडिओज़ की वजह से ही उत्तराखंड और हल्द्वानी को जानने लगे है। सौरव जोशी की इस विवादित वीडियो को लेकर उत्तराखंड के जनमानस में खासा रोष व्याप्त होने लगा। बच्चे बच्चे तक सौरव जोशी को अब ट्रोल करने लगे और कई लोग सोशल मीडिया में सौरव जोशी को लेकर मिम्स तक बनाने लगे। सौरव जोशी के इस विवादित बयान पर लोग तरह तरह कमेंट्स भी करने लगे थे। कई लोग अब भी कह रहे है कि पहाड़ो में बानरो और व्लागरो का ही आतंक है।
कौन है सौरव जोशी?
सौरव जोशी एक यूट्यूबर है जो बेफालतू की रूटीन वीडिओज़ बनाकर यूट्यूब में पोस्ट करता है। और लॉक डाउन में सौरभ जोशी की वीडिओज़ वायरल होने लगी थी तभी से सौरभ जोशी को यूट्यूब में फेम मिलनी शुरू हो गयी और अब एक करोड़ से ज़्यादा लोग सौरभ जोशी के सब्सक्राइबर है। सौरभ जोशी के विवादित बयान पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने भी रोष व्यक्त किया था, वही कई और यूट्यूबर का कहना था कि सौरभ जोशी अभी बच्चे है उनको इतनी अक्ल नही है कि क्या कहना है क्या नही। वो मस्ती मस्ती में बोल गए।