Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: केदारनाथ जीत पर युवा भाजपा नेता विकास वर्मा ने जताई खुशी! दी शुभकामनाएं, बताया ऐतिहासिक

Uttarakhand: Young BJP leader Vikas Verma expressed happiness on Kedarnath victory! Gave good wishes, told historical

नैनीताल। बीजेपी के पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सह-संयोजक, सोशल मीडिया विकास वर्मा ने केदारनाथ विधानसभा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व, बाबा केदार के आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है और बता दिया है कि सीएम धामी ही विकास कार्यों को नई दिशा दे सकते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने ये भी साबित कर दिया कि वो उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं इसीलिए महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देते हुए केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को मैदान में उतारा। इससे जाहिर है कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड  में दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं।
विकास वर्मा ने कहा कि महिला प्रत्याशी को न केवल चुनावी मैदान में उतारा, बल्कि मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्तिगत रूप से चुनावी अभियान की कमान भी संभाली और विपक्ष के नेताओं के मनसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि कहा बीजेपी की प्रचंड जीत बाबा केदार के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ही संभव हो पाई है।