Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:वासाधयेय एसबी फाउंडेशन ने ई कचरा कार्यक्रम का किया आयोजन,संस्था की संचालिका दीपा बछेती ने मंच से कही ये बड़ी बात

Uttarakhand: Vasadhaiye SB Foundation organized e-waste program, the operator of the organization said this big thing from the stage

वासाधयेय एस बी फाउंडेशन देहरादून की संस्था संचालिका दीपा बछेती के सौजन्य से ई कचरा न्यूनीकरण रिपेयरिंग संग्रहण केंद्र NMHS, SPECS और UCOST के कॉर्डिनेटर नीरज उनियाल की टीम द्वारा विएसबी मदर्स डेल स्कूल धनकोट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ , इसके बाद वीएसबी मदर्स डेल स्कूल और धूलकोट में बच्चों और एन आर एल एम,परिंदे ग्राम संगठन की महिलाओं के लिए भी कार्क्रम का आयोजन किया गया,जो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। 

 

जिला कारागार, सिदेधोवाला, देहरादून में सीनियर सुप्रीटेंडेंट धाधिराम की अनुमति और जेलर पवन कुमार कोठारी के सराहनीय कदम से जेल के सुधार गृह में मौजूद ढाई सौ से 300 नवयुवकों,महिला और पुरुषों के लिए ई- कचरा कठपुतली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, साथ ही कार्यक्रम में नृत्य नाटिका,शैक्षिक और मनोरंजक पूर्ण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर स्कूली छात्र और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। सिद्धुवाला कारागार में मौजूद सुरक्षाकर्मी,कार्यकर्ता,नवयुवको,ननवयुवतियों,महिलाओ और पुरुषो, सभी के चेहरों पर ख़ुशी देखी गई। वहीँ संस्था की संचालिका दीपा बछेती ने कहा कि खुद के लिए तो मनुष्य सदैव जीता है,मगर दूसरों को खुशी देने में जो सुकून मिलता है,ये अपने आप में बड़ी बात है। दीपा बछेती ने जेलर पवन कुमार कोठारी की तरफ से दोनो संस्थाओं को शुभकामना संदेश अपने लेटर हेड में समृति चिन्ह स्वरूप देने पर आभार प्रकट किया,साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे समय समय पर कारागार के सुधार गृह में अपनी संस्था के द्वारा यथासंभव सहयोग देती रहेंगी।