Awaaz24x7-government

Uttarakhand: कोटद्वार पहुंचे केन्द्रीय मंत्री रिजिजू! डाॅप्लर रडार का करेंगे शुभारंभ, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी

Uttarakhand: Union Minister Rijiju reached Kotdwar! Doppler radar will be launched, accurate information about natural disasters will be available

कोटद्वार। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। यहां कोटद्वार पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री रिजिजू लैंसडाउन कैंट बोर्ड में डॉप्लर रडार का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड हिमालयन राज्य होने से प्राकृतिक दैवीय आपदाओं के लिए लिहाज से खतरनाक जोन है। लैंसडाउन में डॉप्लर रडार लगने से प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं की सटीक जानकारी मौसम विभाग को मिल सकेगी। लैंसडाउन में डॉप्लर रडार लगने के बाद प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी मिलने से मौसम विज्ञान विभाग प्राकृतिक आपदाओं से निजात मिल सकेगी। लैंसडाउन में सैन्य छावनी होने से डॉप्लर रडार लगने से सेना को भी मदद मिलेगी। लैंसडाउन पहुंचकर किरेन रिजिजू ने मौसम विभाग विभाग के विशेषज्ञ टीम के साथ डॉप्लर रडार का मुआयना किया। जिसके बाद जनपद पौड़ी के लैंसडाउन कैंट क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने डॉप्लर रडार का लोकार्पण किया। बता दें उत्तराखंड में लगातार बादल फटने भूस्खलन व अत्याधिक वर्षा होने से प्राकृतिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते वर्ष कोटद्वार, यमकेश्वर लैंसडाउन तहसीलों में भीषण आपदा देखने को मिली। आपदा में यमकेश्वर कोटद्वार विधानसभा में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। उत्तराखंड के लैंसडाउन में लगने वाला यह तीसरा रडार है।