Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती घोटाले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट! कांग्रेसी नेता ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा सफेदपोशों और कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं घोटाले में

Uttarakhand: UKSSSC recruitment scam case reaches High Court! Congress leader demands CBI inquiry, says white collar and many influential people are involved in the scam

उत्तराखंड के सबसे बड़े घोटाले का मामला अब हाईकोर्ट तक जा पहुँचा है। UKSSSC भर्ती घोटाले में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने UKSSSC भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच करने की मांग के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि UKSSSC ने शिक्षा, पुलिस, वन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग सहित कईं महत्वपूर्ण विभागों में जो पूर्व में भर्तियां करवाई है उनसे घोटाले की बू आती है,इसकी जांच एसटीएफ कर रही है । इस घोटाले के तार उत्तरप्रदेश से जुड़े नज़र आते है। अब तक इस मामले में उत्तराखंड और यूपी से ही कई घोटालेबाजों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  UKSSSC भर्ती घोटाले में शामिल सभी लोगो की गिरफ्तारी अत्यंत आवश्यक है इस में सफेदपोशों और उत्तरप्रदेश के कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल है इसीलिए इसकी निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए। मामले की सुनवाई सोमवार को नियत हो सकती है।  आपको बता दे कि कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र लिखकर UKSSSC भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पीएम को लिखा है कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की तरह यहाँ भी सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए क्योंकि ये बंगाल के उस घोटाले से भी बड़ा घोटाला है।