Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: राज्य के तीन अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता सेवा आश्वासन मानक और लक्ष्य पुरुस्कार! नैनीताल का बीडी पांडे अस्पताल भी शामिल, केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत अस्पतालों को मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि

Uttarakhand: Three hospitals of the state received the National Quality Service Assurance Standard and Lakshya Award! Nainital's BD Pandey Hospital is also included, the hospitals awarded by the Cent

उत्तराखंड के तीन सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ( एनक्यूएएस ) व लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । इसमें नैनीताल जिला मुख्यालय का बीडी पांडे जिला अस्पताल , चंपावत जिला अस्पताल व उप जिला चिकित्सालय रुड़की को मरीजों व गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं देने पर पुरस्कार दिया गया है ।

 स्वास्थ्य सचिव एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ . आर राजेश कुमार ने कहा , डॉक्टरों और कर्मचारियों की मेहनत से राज्य के तीन अस्पतालों को एनक्यूएएस व लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा गया । नैनीताल में बीडी पांडे जिला अस्पताल को ब्लड बैंक , आईपीडी , प्रशासन , लैब सामान्य को एनक्यूएएस व लेबर रूम व मैटरनिटी ऑपरेशन थियेटर को लक्ष्य पुरस्कार मिला है । यहां के चिकित्सकों द्वारा मरीजों की देखभाल,हर मरीज को समय देने इत्यादि को भी ध्यान में रखा गया है।


 जिला अस्पताल चंपावत को पुरस्कार ओपीडी , ब्लड बैंक , मैटरनिटी वार्ड , फार्मेसी , सामान्य प्रशासन को एनक्यूएएस व लेबर रूम को लक्ष्य मिला । चिकित्सालय रुड़की को सामान्य पुरस्कार उप जिला प्रशासन , जनरल ओटी , ब्लड बैंक , मैटरनिटी वार्ड , प्रयोगशाला को एनक्यूएएस व लेबर रूम , मैटरनिटी ओटी को लक्ष्य पुरस्कार मिला है ।


 केंद्र सरकार से मिलेगी प्रोत्साहन राशि


केंद्र सरकार की ओर से जिला अस्पताल नैनीताल को 8.4 लाख रुपये , जिला अस्पताल चंपावत को 4.6 लाख व उप जिला चिकित्सालय रुड़की को 8.8 लाख रुपये प्रोत्साहन धनराशि के रूप में दी जाएगी । यह राशि अस्पतालों आईसीयू और बेड क्षमता पर दी जाती है । प्रदेश में अब तक सात अस्पतालों एनक्यूएएस व 16 को लक्ष्य पुरस्कार मिल चुका है।