Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: 6 सालो से अधर में लटका है देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रोजेक्ट! जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन दी 30 जून तक! कार्य पूरा नही हुआ तो ?

Uttarakhand: The project to make Dehradun a smart city is hanging in the balance for 6 years! The district administration has given the deadline to complete the project till June 30! If the work is n

उत्तराखंड सरकार द्वारा पिछले 6 सालों से राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद कछुए की चाल से शुरू हुई और अब तक पूरी नही हुई। स्मार्ट सिटी बनाने के चलते देहरादून की आम जनता पिछले 6 सालो से परेशान अलग हो चुकी है। जगह जगह सड़को की खुदाई ब्रिज बनाने को लेकर की गई तोड़फोड़ इत्यादि के चलते जनता का आवागमन भी आये दिन बाधित रहता है। जनता की इस परेशानी को देखते हुए अब जिला प्रशासन  द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को 30 जून तक डेडलाइन दी गयी है कि अगर 30 जून तक काम पूरा नही हुआ तो रोजाना डेढ़ लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी।


बैठक में डीएम सोनिका सिंह,मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि स्मार्ट सिटी का जो भी निमार्ण कार्य चल रहा है उनकी कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही अगर कार्य मे विलंब हुआ तो पेनल्टी की चेतावनी भी दी गयी है।

बता दे कि मॉनसून दस्तक देने वाला है इधर देहरादून में स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है ऐसे में यदि कार्य मॉनसून से पहले समाप्त नही हुआ तो बारिश के दौरान देहरादून में हालात और खस्ता हो जाएंगे। अव्यवस्थित काम व कारण लोगो को खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि पूर्व में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यो को पूरा करने के लिए 15 जून अंतिम तारीख दी गयी थी लेकिन 15 जून बीते हुए भी अब 7दिन हो चुके है और कार्य अभी तक अधर में लटका हुआ है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को अब 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिये है साथ ही 30 जून को ही अब समीक्षा बैठक की जाएगी।