Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: जल्द उत्तराखंड आएंगे द हैलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार! देहरादून पुलिस ने शेयर की जानकारी!हैलमेट मैन की कहानी क्या है जानिए खबर के लिंक में

Uttarakhand: The Helmet Man of India Raghavendra Kumar will soon come to Uttarakhand! Know what is the story of the helmet man in the link of the news

पूरे भारत मे हैलमेट मैन के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार जल्द उत्तराखंड आ रहे है। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है। राजधानी देहरादून पहुंचकर राघवेंद्र सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएंगे। देहरादून पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।


राघवेंद्र कौन है और  उनको हैलमेट मैन क्यों कहते है आइये बताते है आपको।
राघवेंद्र कुमार बिहार के कैमूर में बगाड़ी गांव के रहने वाले है।उन्होंने लोगो को फ्री में हैलमेट और 5 लाख रुपये का फ्री दुर्घटना बीमा देने की शुरुआत की,उनके इस कार्य मे स्टार हेल्थ एंड एलाईड इंश्योरेंस कंपनी ने उनकी मदद की। राघवेंद्र अब तक 50 हज़ार से ज़्यादा हैलमेट और 6 लाख से ज़्यादा बच्चों को निःशुल्क किताबें बांट चुके है। अपने इस मिशन में उन्हें नौकरी भी छोड़नी पड़ी थी। हैलमेट खरीदने के लिए जब उनके पास पैसों की कमी आई तो उन्होंने अपना घर,पत्नी के जेवर तक बेच डाले। आप सोच रहे होंगे समाज सेवा करने का ये कौन सा तरीका है भला कि अपना सब कुछ बेच दो। तो आपको बता दे कि राघवेंद्र की ज़िंदगी 2014 के बाद एक दम पलट गई जब उनके जिगरी दोस्त कृष्ण जो कि अपने परिवार का इकलौता बेटा था ने एक यात्रा के दौरान हैलमेट नही पहना था। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे में कृष्ण बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था और अचानक एक्सीडेंट हो गया जिसमें कृष्ण के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गयी। अपने बेस्ट फ्रेंड की मौत से राघवेंद्र इतने ज़्यादा शॉक्ड हो गए थे कि कई दिनों तक वो बेसुध से रहे। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वो इस दर्दनाक घटना से सबको अलर्ट करेंगे और उन्होंने एक खास सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने फ्री में लोगो को हैलमेट और बच्चों को किताबे बांटना शुरू कर दिया।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राघवेंद्र सरकार से नए नियमो की मांग भी कर चुके है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  भी राघवेंद्र की तारीफ कर चुके है साथ ही बिहार परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने भी उन्हें सम्मानित किया है।राघवेंद्र अब जल्द उत्तराखंड में भी लोगो को सड़क सुरक्षा अभियान से जागरूक करेंगे।