उत्तराखंड:सीएम धामी के निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की पुत्री का हुआ आकस्मिक निधन!सीएम ने प्रकट की शोक संवेदना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की पुत्री का आकस्मिक निधन हो गया,जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। निधन की वजह ब्रेन हेमरेज बताई जा रही है। भूपेंद्र बसेड़ा की पुत्री देहरादून से पिथौरागढ़ स्थित अपने पैतृक गांव गई थी,और वहीं उनका निधन हुआ।

निधन की खबर से सीएम कैंप कार्यालय में भी शोक की लहर छा गई। कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की,मुख्यमंत्री धामी भी शोक सभा में शामिल हुए उन्होंने दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।