Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: एसएसपी एक माह में फर्जीवाड़े की जांच कर पेश करें रिपोर्ट:HC

Uttarakhand: SSP to investigate fraud and submit report in a month: HC

उत्तरखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को जसपुर तहसील के मनोररथपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में डीलर द्वारा की गई गड़बड़ी के मामले पर सुनवाई हुई। एसएसपी उधमसिंह नगर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट पेश हुए। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने एसएसपी उधमसिंह नगर से 1 माह में राशन डीलर मोहम्मद उमर खान द्वारा किये गए फर्जीवाड़े की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तिथि नियत की है।                     
       आपको बता दें जसपुर निवासी सरदार खान ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि जसपुर तहसील के मनोरथपुर में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार ने 2008 से 2019 तक 191 फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन का घोटाला किया हुआ है और जिन लोगो के राशन कार्ड सही थे उनको राशन नही दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत उनके द्वारा प्रशासन से की गई तो प्रशासन ने इसकी जांच कराई और 191 राशन कार्ड फर्जी पाए। जांच कमेटी द्वारा इस मामले में कर्यवाही करने को कहा परन्तु अभी तक सरकार ने उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही की,जिसको लेकर उन्होंने माननीय उच्च न्यायलय में जनहित याचिका दायर करनी पडी,उन्होंने कहा कि उनकी जनहित याचिका में पूरे मामले की जांच की जाए।