उत्तराखंड:बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में शुमार एसपी सीबीसीआईडी लोकजीत सिंह को देहरादून पुलिस लाइन में राज्यपाल ने किया सम्मानित!नशे के खिलाफ लोकजीत ने चलाई है ऑपरेशन सत्य की मुहिम,कोरोना काल मे फ्रंटलाइन वारियर्स पर लिख चुके है गीत!
उत्तराखंड:30/10/2022
उत्तराखंड पुलिस के बेहतरीन अधिकारियों में शुमार लोकजीत सिंह को पुलिस लाइन देहरादून में हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस एवं हंस फाउंडेशन के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके तहत देहरादून मैराथन का,उत्तराखंड पुलिस सम्मान का आयोजन पुलिस लाइन रेस कोर्स देहरादून में किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ आयोजित मैराथन में स्कूल, कॉलेजों, विदेशी नागरिकों के साथ ही भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,हंस फाउंडेशन की संस्थापिका माता मंगला,भोले महाराज ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन सत्य अभियान चलाने वाले एसपी सीबीसीआईडी लोकजीत सिंह को सम्मानित किया। लोकजीत सिंह को इससे पहले फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से पुलिसिंग अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। लोकजीत सिंह ने देहरादनू में नशे के खिलाफ ‘आपरेशन सत्य’ चलाया था। 2 माह तक चले इस अभियान में नशे के आदी 277 लोगों को काउंसिलिंग के जरिए नशे के दलदल से बाहर निकाला तथा 236 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं नशे के कारोबारियों से 2 करोड़ रुपये कीमत का नशे का सामान भी बरामद किया गया था। ऑपरेशन सत्य के नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह हल्द्वानी में सीओ रह चुके हैं। कोरोना काल मे एसपी लोकजीत सिंह को स्टेट कंट्रोल रूम इंचार्ज बनाया था। एसपी लोकजीत सिंह ने अस्वस्थ रहने के बावजूद 18 घंटे की ड्यूटी करते हुए हर व्यक्ति तक राशन पहुंचाया और कंट्रोल रूम में आने वाले हर फोन के बारे में अपडेट लेते रहे।

कोरोना काल मे महामारी से जंग में रोजाना 18 घंटे से ज्यादा पुलिस कंट्रोल रूम में मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले उत्तराखंड पुलिस के एसपी सीबीसीआईडी लोकजीत सिंह ने पुलिस के जज्बे पर एक गीत तक लिख डाला था जिसे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया था।

गीत का विमोचन उस वक्त उत्तराखंड के सीएम रहे त्रिवेंद्र रावत ने किया था। गीत का शीर्षक "जज्बा" था। लोकजीत सिंह थानाध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों के अपराधों के प्रति ढील बरतने को लेकर भी अक्सर सख्त दिखाई देते है कई बार उन्होंने पुरानी वारदातों के खुलासे न होने, वांछितों की गिरफ्तारी में लापरवाही और विवेचनाओं की जांच गति धीमी होने पर थानाध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों के पेंच भी कसे है अपनी सिंघम जैसे सख्त कार्यप्रणाली को लेकर लोकजीत पुलिस विभाग में छाए रहते है।
उत्तराखंड पुलिस सम्मान 2022 के मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक- खजान दास, अपर मुख्य सचिव गृह- श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआइडी/पीएसी- पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार अमित सिन्हा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक पी एंड श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी एण्ड एम- सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज,पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना- श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण- बरिन्दरजीत सिंह,
पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल के0एस नग्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर,एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l