Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:मदरसों में ड्रेस कोड सहित ये सब नियम होंगे लागू,केवल मुस्लिम ही नही बल्कि हर धर्म के बच्चों को दी जाएगी करियर ओरिएंटेड एजुकेशन!देहरादून यूएस नगर हरिद्वार और नैनीताल में होगी शुरुआत

Uttarakhand: Smart classes and NCERT books with dress code will be implemented in madrasas, not only Muslims but children of every religion will be given career oriented education! Dehradun US nagar

मदरसों को लेकर उत्तराखंड सरकार अहम कदम उठाने जा रही है. उत्तराखंड के मदरसों में शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है. मदरसे में छात्र अब अपनी पसंद के कपड़े पहनकर तालीम हासिल नहीं कर पाएंगे.


उत्तरखंड के वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि राज्य सरकार मदरसों का कायाकल्प करने की कोशिश कर रही है. उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में आने वाले सभी 103 मदरसों में अगले सत्र से ड्रेस कोड लागू हो जाएगा और सभी मदरसों में एनसीईआरटी की किताबें भी लागू होंगी. उन्होंने आग कहा कि मदरसों को भी आधुनिक स्कूलों की तर्ज पर चलाने की तैयारी है. इसके लिए पहले चरण में 7 मदरसों को आधुनिक बनाया जाएगा, जिसमें दो देहरादून, दो उधमसिंह नगर, दो हरिद्वार और एक नैनीताल का मदरसा शामिल है.
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, "हमने भी मदरसों को सामान्य स्कूलों की तरह सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलाने की योजना बनाई है. हम इस बदलाव को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में पंजीकृत 103 मदरसों में लागू करेंगे." खास बात ये है कि इन मदरसों में सभी धर्मों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे.
मदरसों में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक यानी फजिर की नमाज के बाद कुरान की शिक्षा दी जाएगी. इसके बाद सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मदरसे सामान्य स्कूल की तरह चलेंगे, जबकि दो बजे के बाद फिर मदरसे के रूप में चलने लगेंगे. इन्हें अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की तरह चलाया जाएगा. मदरसों में स्मार्ट क्लास होगी ताकि इनसे पढ़कर निकलने वाले बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें.