उत्तराखंड:पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पूरन राठौर का मन की बात में किया ज़िक्र!most trending युवा बन गए पूरन राठौर,आखिर पीएम मोदी ने क्यों ज़िक्र किया पूरन का? कौन है मिसाल कायम करने वाले पूरन?
उत्तराखंड के पूरन राठौड़ आज दिनभर सुर्खियों में बने रहे है। वजह पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात है। जी हां पीएम मोदी ने उत्तराखंड के दिव्यांग लोक कलाकार पूरन राठौड़ का ज़िक्र रविवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में जब किया तब पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग पूरन को गूगल में सर्च करने लगे। देखते ही देखते पूरन आज रविवार को उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सर्च करने वाले व्यक्ति बन गए।

दरअसल मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बिस्मिल्लाह खां युवा पुरुस्कार से सम्मानित उत्तराखंड के दिव्यांग लोक कलाकार पूरन राठौड़ का ज़िक्र किया और कहा कि ” पूरन सिंह एक दिव्यांग कलाकार हैं, जो, राजूला-मलुशाही, न्यौली, हुड़का बोल, जागर जैसी विभिन्न Music Forms को लोकप्रिय बना रहे हैं। इन्होंने इनसे जुड़ी कई Audio Recordings भी तैयार की हैं। उत्तराखंड के Folk Music में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरन सिंह जी ने कई पुरस्कार भी जीते हैं। समय की सीमा के चलते, मैं, यहाँ, सभी Awardees की बातें भले न कर पाऊं, लेकिन मुझे विश्वास है कि, आप, उनके बारे में जरुर पढ़ेंगे। मुझे उम्मीद है, कि, ये सभी कलाकार, Performing Arts को और Popular बनाने के लिए Grassroots पर सभी को प्रेरित करते रहेंगे।”ये कहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरन राठौड़ की तारीफों के पुल बांध दिए।

आपको बता दें कि 39 साल के पूरन सिंह राठौर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रीमा के रहने वाले हैं, पूरन सिंह राठौर बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं, इसके बावजूद भी पूरन सिंह राठौर ने उत्तराखंड की स्थानीय लोक कला को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरन सिंह राठौर को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार मिलने पर इलाके में काफी खुशी का माहौल है, वहीं पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में पूरन सिंह राठौर का जिक्र करने के बाद लोगों की खुशी और बढ़ गई है।