देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद मौसम खासा सुहावना हो गया है। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान चटक धूप खिली हुई है और पर्यटक बर्फबारी और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहाड़ों की तरफ रूख कर रहे हैं। शुक्रवार को कई जगहों पर बर्फबारी के बीच शादी समारोह सम्पन्न हुए। ऐसे में लोग बर्फबारी के बीच हुई शादी को सीजन की बेस्ट शादी बता रहे हैं। गैरसैंण से करीब 15 किलोमीटर आगे कर्णप्रयाग वाले नेशनल हाईवे के किनारे जंगलचट्टी गांव में कनोठ गांव से बारात आई थी। वसंत पंचमी के दिन हो रही शादी के समय इलाके में सीजन की पहली बर्फबारी भी हो गई। इस दौरान बर्फबारी के बीच जयमाला व शादी की रस्में निभाई गईं। इधर बर्फबारी में जंगलचट्टी में जहां यादगार शादी हुई, तो वहीं टिहरी गढ़वाल में बंद हुई सड़क के कारण बारात के वाहन फंस गए। यहां स्नोफॉल इतना हैवी था कि कई जगह रास्ते बंद हो गए। इस कारण वाहन फंस गए। टिहरी गढ़वाल जिले अंतर्गत मोरियाना टॉप के पास भारी बर्फबारी से बारातियों के वाहन फंस गए। भारी बर्फ पड़ने से दूल्हे को बारातियों के साथ मोरियाना टॉप से बिंदाल कोटि तक दुल्हन विवाह करने पैदल जाना पड़ा, ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः सुहावना हुआ मौसम! पहाड़ों की तरफ निकले पर्यटक, यहां बर्फबारी के बीच हुआ यादगार विवाह समारोह
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-01-24 13:23:33
उत्तराखण्ड में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद मौसम खासा सुहावना हो गया है। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान चटक धूप खिली हुई है और पर्यटक बर्फबारी और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहाड़ों की तरफ रूख कर रहे हैं।

उत्तराखण्डः सुहावना हुआ मौसम! पहाड़ों की तरफ निकले पर्यटक, यहां बर्फबारी के बीच हुआ यादगार विवाह समारोह (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद मौसम खासा सुहावना हो गया है।
- इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान चटक धूप खिली हुई है और पर्यटक बर्फबारी और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहाड़ों की तरफ रूख कर रहे हैं।
- शुक्रवार को कई जगहों पर बर्फबारी के बीच शादी समारोह सम्पन्न हुए।
- ऐसे में लोग बर्फबारी के बीच हुई शादी को सीजन की बेस्ट शादी बता रहे हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह
🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →
