उत्तराखण्डः पंत विवि दीक्षांत समारोह! 1172 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल और सीडीएस रहे मौजूद

पंतनगर। पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आज 36वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शिरकत की। कार्यक्रम में 1172 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा दी गई। इस दौरान देश के सीडीएस अनिल चौहान और प्रगतिशील किसान व पद्मश्री से सम्मानित किसान प्रेमचंद शर्मा को मानद उपाधि से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह में सीडीएस, राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सहित विश्विद्यालय के डीन डायरेक्टर मौजूद रहे। सीडीएस अनिल चौहान और कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पद्मश्री से सम्मानित प्रेम चंद्र शर्मा को विज्ञान वारिधि मानद उपाधि (डॉक्टर ऑफ साइंस) से नवाजा गया। जिसके बाद एक छात्रा दीक्षा उप्रेती को कुलाधिपति ने गोल्ड पदक के साथ 15 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक भी विभिन्न विषय के सर्वोत्तम स्नातकों को प्रदान किये गए।