Sep 02, 2026 Login

शेफाली जरीवाल की मौत से इंडस्ट्री सन्न! लाजवाब फिटनेस और बला की खूबसूरती, फिर भी 42 साल में ही सिमट गई जिंदगी, कितना खतरनाक है कार्डियक अरेस्ट?

The industry is stunned by Shefali Jariwal's death! Amazing fitness and stunning beauty, yet her life was limited to 42 years, how dangerous is cardiac arrest?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाल की मौत की खबर से हर कोई हैरान और परेशान है। उनके निधन की सूचना से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि शेफाली हार्ट संबंधी बीमारियों समेत कुछ दूसरी चीजों से ग्रसित थीं। शुक्रवार की रात शेफाली के सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। अब शेफाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसे में शेफाली का एक्स पर किया गया आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शेफाली ने अपने बिग बॉस-13 के दोस्त रहे सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ शेफाली ने एक भावुक कैप्शन लिखते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का भी 40 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया था। 
बता दें कि इससे पहले एक्टर मुकुल देव का निधन भी दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। कई एक्टर्स और जाने माने लोगों की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बन रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला को भी हार्ट अटैक आया है। अब जब शेफाली की मौत के पीछे भी ये ही कारण सामने आ रहा है तो सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई है। एक्स पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोविड की वैक्सीन को लेकर बयान दे रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि वैक्सीन का ही साइड इफेक्ट है जो आए दिन दिल का दौरा पड़ने से लोगों की जान जा रही है।

शेफाली की मौत से दंग रह गई इंडस्ट्री
शेफाली जरीवाला काफी फिट थीं और रोजाना जिम किया करती थीं। शेफाली अक्सर ही अपनी फिटनेस की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। शेफाली की तमाम फिटनेस के बाद भी उनकी असमय मौत हो गई थी। महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है। फिल्मी सितारों ने शेफाली के निधन पर दुख जताया है। मीका सिंह समेत तमाम फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी खबर शेयर की है और शेफाली को श्रद्धांजलि दी है। 

कितना खतरनाक है कार्डियक अरेस्ट?
कार्डियक अरेस्ट एक मेडिकल इमरजेंसी है। अगर किसी को यह होता है, तो आधे से ज्‍यादा केस में मरीज की अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। ठीक ऐसा ही एक्‍ट्रेस शेफाली जरीवाला के साथ हुआ। हालांक‍ि अगर शुरुआत के तीन से पांच मिनट में सीपीआर और डिफिब्रिलेटर का इस्‍तेमाल कर लिया जाए, तो मरीज को बचाया जा सकता है। बता दें क‍ि कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब अचानक दिल की धड़कनें रुक जाती हैं। ऐसे में हमारा दिल शरीर को खून पंप करना बंद कर देता है। इस कारण कुछ ही मिनटों में व्यक्ति बेहोश होकर सांस लेना बंद कर सकता है।

एक गाने ने बनाया था स्टार
बता दें कि शेफाली जरीवाला की करियर की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। साल 2002 में शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस गाने ने शेफाली को सुपरहिट हीरोइन बना दिया। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों में काम करती रहीं। फिल्मों के साथ शेफाली ने कई टीवी सीरियल में भी अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। शेफाली के कई सीरियल और उनके किरदार हिट रहे। टीवी सीरियल्स के साथ शेफाली ने रियालिटी शोज में भी कमाल का काम किया और अपने पति के साथ डांसिंग शो का भी हिस्सा रहीं। अब शेफाली के निधन से टीवी इंडस्ट्री काफी दुखी है और श्रद्धांजलि दे रही है।