Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड/नैनीताल: Children's Day: उत्तराखंड के बाल कलाकार यज्ञ भसीन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिखा चुके है अपनी एक्टिंग का कमाल!कंगना रनौत भी है यज्ञ की फैन

Uttarakhand / Nainital: Children's Day: Uttrakhand's child artist Yagya Bhasin has shown her acting prowess in the Bollywood film industry! Kangana Ranaut is also a fan of Yagya

आज बाल दिवस है इस मौके पर जगह जगह चिल्ड्रन्स डे का आयोजन किया जा रहा है। बाल दिवस के इस मौके पर आज हम नैनीताल के बाल कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का दम दिखाया और आज छोटे पर्दे पर भी एक्टिंग का कमाल दिखा रहे हैं। 


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फ़िल्म पंगा से बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले नैनीताल के यज्ञ भसीन आज किसी नाम के मोहताज नही है। यज्ञ मूल रूप से हरिद्वार के लक्सर के है लेकिन उनके पिता दीपक भसीन उत्तराखंड हाईकोर्ट में कार्यरत रहे तो उन्हें नैनीताल आना पड़ा।

बेटे का एक्टिंग में रुझान देखकर दीपक भसीन ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ कर मुंबई शिफ्ट होने का निर्णय ले लिया। मुंबई में यज्ञ का कैरियर छोटे पर्दे में धारावाहिक मेरे साईं से शुरू हुआ,फिर कृष्णा चली लंदन,तारक मेहता का उल्टा चश्मा,सीआईडी सहित कई टीवी धारावाहिको में जबरदस्त एक्टिंग की। कंगना रनौत भी यज्ञ की एक्टिंग की फैन है,महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी यज्ञ की मेहनत और लगन देखकर उन्हें आशीर्वाद दे चुके है।  यज्ञ फेसबुक और इंस्टाग्राम में भी हमेशा अपडेट रहते है। यज्ञ की अगली फिल्म बाल नरेन जल्द रिलीज होने वाली है। आवाज़ की टीम की तरफ से यज्ञ को उनके उज्ज्वल भविष्य और बाल दिवस की शुभकामनाएं ।