नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के बादशाह ‘शाहरूख खान’ आज 60 साल के हो गए हैं। देशभर में उनके प्रंशसक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बादशाह के 60वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारे, बिजनेस, खेल व राजनीति जगत के दिग्गज भी बधाई दे रहे हैं। इस दौरान काजोल, अक्षय कुमार, फराह खान, करण जौहर, गुलशन ग्रोवर, आदित्य पंचोली, गौतम गंभीर, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी है। वह बेशुमार दौलत और फेम के मालिक हैं। लेकिन, क्या आप शाहरुख खान के उस डर के बारे में जानते हैं, जिसके साथ सुपरस्टार हर सुबह उठते हैं। शाहरुख खान ने खुद इसका खुलासा किया था। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘माय नेम इज खान’ की शूटिंग के दौरान ‘लिविंग विद ए सुपरस्टार एसआरके एपिसोड 2’ के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि वह एक सुबह उठेंगे और उनके पास देने के लिए कुछ नहीं होगा। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे इस बात का डर है कि एक सुबह मैं उठूंगा और मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं होगा, क्योंकि मैंने बहुत सारे रास्ते छोड़ दिए हैं। क्या होगा, जब मुझमें उत्साह की कमी हो जाएगी और मैं बोरिंग काम करने लगूंगा। मुझे डर लगता है कि मैं जब रोऊंगा तब मेरे साथ कोई नहीं रोएगा। और ये एक सुबह होगा और लोग कहेंगे, वो बहुत अच्छा एक्टर था।
शाहरूख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म ‘डंकी’ थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसी साल रिलीज हुई ‘जवान’ और ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। पठान ने जहां दुनियाभर में 1050.30 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,14.32 करोड़ रुपये रहा। भारत में इस फिल्म ने 761.98 करोड़ की कमाई की थी। अब शाहरुख के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
60 के हुए किंग खानः ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़! एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, जानें क्या है शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-02 14:11:20
फिल्मी दुनिया के बादशाह ‘शाहरूख खान’ आज 60 साल के हो गए हैं। देशभर में उनके प्रंशसक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं।

60 के हुए किंग खानः ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़! एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, जानें क्या है शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- फिल्मी दुनिया के बादशाह ‘शाहरूख खान’ आज 60 साल के हो गए हैं।
- देशभर में उनके प्रंशसक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं।
- सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बादशाह के 60वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारे, बिजनेस, खेल व राजनीति जगत के दिग्गज भी बधाई दे रहे हैं।
- इस दौरान काजोल, अक्षय कुमार, फराह खान, करण जौहर, गुलशन ग्रोवर, आदित्य पंचोली, गौतम गंभीर, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Bigg Boss में सलमान का बेबाक अंदाजः ट्रोलर्स को लगाई जमकर फटकार! उम्र पर कमेंट करने वालों को टी-शर्ट उतारकर दिया जवाब, पैपराजी को भी सुनाई खरी-खरी
🕒 2026-09-21 13:40:19
हनुमान अंश: न आंखों की रोशनी, न बड़े मंच की तलाश! तंबूरे की धुन और भक्ति की आवाज ने बना दिया स्टार, एक भजन से चमकी सुनील लोधी की किस्मत
🕒 2026-09-07 17:00:52
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहासः 15 दिन में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार! तीसरे शुक्रवार को 23 करोड़ की कमाई से टूटा हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
🕒 2025-12-20 12:25:31
आखिरी श्रद्धांजलिः ‘ही मैन’ की याद में आज शाम होगी प्रेयर मीट! एक जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, हेमा मालिनी की पहली पोस्ट- बस खालीपन रह गया...
🕒 2025-11-27 13:48:31
