उत्तराखंड Love Jehad:मुस्लिम एडवोकेट के पढ़े लिखे बेटे ने हाथ मे कलावा बांधकर नकली ID बनवाकर सालिक से लक्की बनकर फंसाया हिंदू लड़कियों को!सोशल मीडिया में बोले लोग अब क्यों चुप है सेक्युलर?
उत्तराखंड में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। ये मामला राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र का है जहाँ सालिक नाम के युवक ने लकी राणा बनकर प्रेमनगर की रहने वाली नेपाली मूल की दो हिंदू लड़कियों का किया शोषण किया। लक्की बनकर सालिक ने हाथ पर कलावा तक बांधा था और नकली आधार कार्ड भी हिंदू नाम बनवाया था। बताया जा रहा है कि सालिक बिजनौर के बहुत बड़े वकील का बेटा है। फ़िलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्की राणा का असली नाम मोहम्मद सालिक है और वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

बता दे कि नेपाल की मूल निवासी पीड़ित द्वारा पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि लक्की राणा ने उसे सोशल मीडिया के जरिये प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। एक दिन उसने अपने पिता से भी मिलवाया और शादी करने की बात हुई। पीड़ित लड़की के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उसे लक्की की हकीकत मालूम हुई कि वह मुस्लिम है और उसका असली नाम मोहम्मद सालिक है तो उसे हैरानी हुई कि हिंदू नाम से और हाथ में कलावा पहने उसने उसके साथ धोखा किया। इसके बाद वह उसे मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

बताया जा रहा है कि लड़की और उसका परिवार हिंदू संगठनों के संपर्क में आया और जब शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पास से एक ही नंबर के दो-दो आधार कार्ड बरामद हुए। उनमें एक नाम लक्की राणा तो दूसरे में मोहम्मद सालिक दर्ज था। ऐसा बताया गया कि ये बिजनौर के किसी बड़े अधिवक्ता परिवार से संबंध रखता है और यहां किराए के मकान में रहकर वकालत की प्रैक्टिस भी किया करता था। वही इसका छोटा भाई बांग्लादेश से एमबीबीएस कर रहा है उसने भी एक हिन्दू युवती को फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया था।

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीती रात थाना गढ़ी कैंट का घेराव किया था। हिंदू संगठन से जुड़े विकास वर्मा ने पुलिस को चेताया कि मामले में लापरवाही बरती गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।लगातार हिंदू बालिग नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और शोषण करने वाले सभी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं यह चिंता का विषय है यह एक सुनियोजित साजिश है इसके लिए एक बड़े आंदोलन के लिए बजरंग दल होगा तैयार। वही इस मामले में सोशल मीडिया में भी बहस शुरू हो गयी है। लोग सेक्युलर हिंदुओ से पूछ रहे है कि अब इस मामले में चुप्पी क्यो साधी है। वही कुछ लोग ये भी कमेंट्स करते दिखाई दिए कि अगर इनकी सही से जांच की जाए तो ये लोग बांग्लादेशी निकलेंगे। इन लोगो ने आधार कार्ड तक नकली बनवा रखे थे यानी ये सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओ की बेटियों को निशाना बना रहे है।
वही मामले में पुलिस ने धारा 376 419 व 420 में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।