बागेश्वर। देशभर में आज करवाचौथ का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।उत्तराखण्ड में भी करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही है। बागेश्वर में बाबा बागनाथ मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करते हुए व्रत को पूरा किया जाएगा। बता दें कि करवाचौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती की पूजा के साथ चंद्रदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ पर चांद को जल अर्पित करने और दर्शन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर होगा। वहीं करवाचौथ के लिए एक पूजन मुहूर्त मिलेगा, जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। जिसकी अवधि 1 घंटे 14 मिनट की रहेगी।
उत्तराखण्डः आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा करवाचौथ! मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बागेश्वर के बाबा बागनाथ मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-10-10 17:26:02
देशभर में आज करवाचौथ का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।उत्तराखण्ड में भी करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही है। बागेश्वर में बाबा बागनाथ मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ा।

उत्तराखण्डः आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा करवाचौथ! मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बागेश्वर के बाबा बागनाथ मंदिर में हुई पूजा-अर्चना (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- देशभर में आज करवाचौथ का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।उत्तराखण्ड में भी करवाचौथ की धूम देखने को मिल रही है।
- बागेश्वर में बाबा बागनाथ मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ा।
- इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया।
- रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करते हुए व्रत को पूरा किया जाएगा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
