Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: स्टिंग ऑपरेशन कर बड़े बड़े नेताओं की सिट्टी पिट्टी गुम करने वाले पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी! तहरीर में क्या लिखा उमेश कुमार ने?पुलिस ने क्या कहा?

Uttarakhand: Journalist-turned-MLA Umesh Kumar, who lost the whistle of big leaders by conducting a sting operation, received death threats! What did Umesh Kumar write in Tahrir? What did the police

पत्रकार और खानपुर विधायक उमेश कुमार का विवादों से गहरा नाता है। अक्सर उनके स्पष्ट बोलने और हाजिर जवाबी कप लेकर उनके विरोधी उनसे खार खाये रहते है। अब मामला खार स बढ़कर मारने तक को होने लगा है। खानपुर विधायक उमेश कुमार को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 

विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसका आरोप उन्होंने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है. साथ ही उमेश कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

वही मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और कहा कि जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

आपको बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा समाचार प्लस न्यूज़ चैनल से लेकर  बीते विधानसभा इलेक्शन  तक उत्तराखंड में काफी चर्चाओं में रहे हैं। समाचार प्लस न्यूज़ चैनल के हैड होते हुए उन्होंने कई बड़े नेताओं के स्टिंग ऑपरेशन कर डाले थे। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगने के पीछे एक बड़ा कारण उमेश कुमार भी रहे थे। वही बीते इलेक्शन की बात करे तो चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से उन्होंने प्रचार- प्रसार किया, जिसको लेकर भी वो काफी चर्चाओं में बने रहे. इस दौरान उन पर काफी लोगों ने छींटाकशी की थी. विधायक उमेश कुमार शर्मा को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं. इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से उनको धमकी दी गई है. जिसके लेकर उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.