Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने खोला डीएम रुद्रप्रयाग के खिलाफ मोर्चा, बताया घमंडी अधिकारी

Uttarakhand: Independent MLA Umesh Kumar opens front against DM Rudraprayag, says arrogant officer

रुद्रप्रयाग। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने खोला डीएम रुद्रप्रयाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फोन ना उठाए जाने से नाराज विधायक उमेश कुमार ने ट्वीट कर राखी अपनी बात। उन्होंने रुद्रप्रयाग को घमंडी अधिकारी बताया। साथ ही ट्वीट के जरिए सरकार के सामने डीएम रुद्रप्रयाग को हटाने की मांग रखी।

जिसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये कहा- "डीएम रुद्रप्रयाग का घमंड सातवें आसमान पर है। मंत्री विधायक तक का ना फ़ोन उठाते है और ना जवाब देते है तो आम आदमी को तो समझते ही क्या होंगे । ये लोग पहाड़ पर कलंक है । इनकी सेवाएँ समाप्त करके घर बिठाना चाहिए । पहाड़ इनके जैसे घमंडी अधिकारियों को क्यों झेले ? ये सब पहाड़ विरोधी लोग है । मुझे लगता है उत्तराखण्ड में सरकारों को भी पहाड़ विरोधी लोग हो पसन्द है।"