उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के सामने पीली साड़ी पहने बॉयफ्रेंड को प्रोपोज़ कर रील बनाने के मामले में सोशल मीडिया में उठने लगी ये मांग! केदारसभा अध्यक्ष, और बीकेटीसी सीईओ ने कही ये बात
उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बाबा के मंदिर के ठीक सामने वलॉगर द्वारा पीली साड़ी पहने अपने प्रेमी को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने की वायरल वीडियो का अब सोशल मीडिया में जमकर विरोध होने लगा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस संबंध में पोस्ट लिखते हुए विरोध जताया है। देखने में आ रहा है कि कई व्लॉगर और रील बनाने वाले आस्था का ख्याल नहीं रख रहे हैं।

वही लोगो ने मांग की है कि केदारनाथ में बीकेटीसी को मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
वही अब तीर्थपुरोहितों में ऐसी घटनाओं से आक्रोश है,राजकुमार तिवारी अध्यक्ष केदारसभा ने भी ऐसी घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है। उनके अलावा योगेंद्र सिंह, सीईओ बीकेटीसी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता का पता किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।

