उत्तराखंड:मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूँ,एक युवक ने मेरे पेट मे चाकू घोंप दिया!डिप्टी सीएमओ की इस सूचना पर पुलिस में मंचा हड़कंप, सच्चाई पता लगते ही काटा डिप्टी सीएमओ का ही चालान
हरिद्वार/रुड़की:30/10/2022
"हेल्लो मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं मुझे युवक ने चाकू घोपा है, मुझे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
ये सुनते ही पुलिस थाने में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस डिप्टी सीएमओ को बचाने निकल पड़ी।पुलिस तीन घंटे तक दौड़ लगाती रही। जब पुलिस को सच्चाई का पता चला तो वो हैरान हो गयी।
दरअसल नशे की हालत में एक जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसे किसी युवक ने चाकू घोंप दिया है और वो रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती है। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने डप्टी सीएमओ का मेडिकल कराकर चालान कर दिया । पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार निवासी सिविल लाइंस की उत्तरकाशी जिले में आयुर्वेद अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनाती है । रात के समय उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि बॉबी नाम के युवक ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया है । वह रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं । सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया , मौके पर पहुंचने पर सूचना फर्जी निकली । कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए चालान कर जुर्माना लगाकर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया है । साथ ही भविष्य में दोबारा झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।