Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड HC:सरकार के कान में जूं नही रेंगी तो ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने की हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Uttarakhand HC:when government neglect, the villagers appealed to the High Court to connect the village with the road

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जिला अल्मोड़ा के स्याल्दे के दुरस्त गांव तोक गुरानी में निर्माणधीन सड़क को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए रानीखेत डिवीजन सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर को निर्देशित किया है कि वह सभी ग्रामीणों की बात सुनकर और तथ्यों पर विचार करते हुए दुबारा सर्वे कर 2 माह मे निर्माणधीन सड़क के लिए अग्रिम आदेश जारी करे।
 आपको बता दें कि स्याल्दे निवासी प्रीतम सिंह ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि स्याल्दे ब्लॉक के दूरस्थ गांव तोक गुरानी के अलग-अलग तोको में तकरीबन 80 प्रतिशत लोग निवास करते हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन तोको छोड़कर जिन तोको में 20 प्रतिशत लोग रहते हैं, उन गाव के लिए कनेक्टिंग सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिनको लेकर तोक गुरानी के ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है कि निर्माणाधीन सड़क का दोबारा से सर्वे कराते हुए उनके गांव को भी इससे जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सुविधाएं मिल सके। ग्रामीणों यह भी कहना है कि अभी उन्हें ब्लॉक कार्यालय तक जाने के लिए 22 किलोमीटर का लम्बा सफर तय करना पड़ता है।