उत्तराखण्डः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का बड़ा बयान! बोले- राक्षसों का वध करने वाले प्रभु श्री राम चोरों को भी देंगे दंड

Uttarakhand: Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari makes a major statement regarding the theft of offerings at the Ram Mandir! He says—Lord Shri Ram, the slayer of demons, will punish the thiev

नैनीताल। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। कोश्यारी ने कहा कि राम मंदिर जैसी पवित्र जगह में चोरी होना न केवल एक अपराध है, बल्कि यह पूरे देश की आस्था पर चोट है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद समेत सभी राम भक्तों की ओर से कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह मामला एक उदाहरण बन सके। वे चाहते हैं कि राम मंदिर ही नहीं, बल्कि देश के सभी धार्मिक स्थलों को लेकर एक सख्त कानून बने, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम राक्षसों को मार सकते हैं, तो हमें उम्मीद है कि वे उन चोरों को भी दंडित करेंगे, जिन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिया। साथ ही, उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी पर भी अपनी चिंता जताई और कहा कि इस मामले में भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि सरकार में जो लोग बैठे हैं वह चोरी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाने की बात कही और हरिद्वार में आईएएस अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में दी गई सजा को एक सकारात्मक उदाहरण बताया।