Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड वनाग्नि मौत मामला: चार मृतकों के परिजनों को मिलेगी दस-दस लाख की आर्थिक मदद! एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे झुलसे वनकर्मी 

Uttarakhand forest fire death case: Families of four deceased will get financial help of ten lakhs each! Burnt forest workers will be shifted to AIIMS Delhi by air ambulance

उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में हुई वनअग्नि में गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए कर्मचारियों के लिए दिल्ली से दो एयर एंबुलेंस पंतनगर पहुंच रही है जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल से सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग स्थित अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में भीषण आग से चार कार्मिकों की दर्दनाक मौत हुई है उसी आग के शिकार हुए चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जिले में गुरुवार 13 मई को जंगल की आग का तांडव देखने को मिला। यहां वनाग्नि की चपेट में आने से वन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दु:ख व्यक्त किया है। वहीं सीएम पुष्कर धामी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक देने का भी ऐलान किया है। इस वनाग्नि में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस भी गए थे, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। अब इन लोगों को दो एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। सीएम ने बताया कि इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चारों वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए। इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए है। शुक्रवार को फैसला लिया गया है कि चारों लोगों को दो एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।  बता दें कि ये दुर्घटना गुरुवार दोपहर की करीब 3.30 बजे अल्मोड़ा जिले के बिन्सर वन्यजीव विहार में घटी।  जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में आग लगी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही बोलेरो में सवार होकर 8 वनकर्मी घटना स्थल पर रवाना हुए। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 4 वनकर्मियों की आग में झुलसने से मौत हो गई और चार अन्य वनकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए।