Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: राज्य के इस गांव में फेरी वालों, चूड़ी बेचने वालों,टिन टप्पर और आइसक्रीम बेचने वालों की एंट्री हुई बैन! इनमें से कोई भी गांव में घुसा तो लगेगा जुर्माना

Uttarakhand: Entry of hawkers, bangle sellers, tin tappers and ice cream sellers banned in this village of the state! If any of these enter the village, then fine will be imposed.

उत्तराखंड में इनदिनों बाहरी लोगों की बढ़ती घुसपैठ के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्यभर में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में बाहर से आये लोग अक्सर फेरी का काम करने लगते है। ऐसे ही फेरी वालो पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे विकासनगर क्षेत्र के कालसी विकासखंड के एक गांव बिजउ में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। गांव वालों ने बकायदा बोर्ड लगाकर फेरी वालो चूड़ी बेचने वालों टिन टप्पर वाले,और आइसक्रीम बेचने वालों का गांव में प्रवेश वर्जित कर दिया है। गांव वालों ने इस आज्ञा का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये जुर्माना भी रखा है।

आपको बता दें कि राज्यभर में बाहर से आये खासकर रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध घुसपैठ होने की बात सामने आई है जिस पर सीएम धामी ने पूरे राज्य में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए है। कई स्थानों जैसे नैनीताल जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के छिड़ते ही टूरिस्ट गाइड, टैक्सी ड्राइवर, बढई,प्लम्बर,फेरी वाले जैसे तमाम लोग रातों रात गायब होने लगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इन इन लोगो की संलिप्तता ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के कई मामलों में सामने आई है लिहाजा उत्तराखंड के शांत वातावरण में शांति बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।