उत्तराखंड: थल पहुंचे अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या! हुआ जोरदार स्वागत, थल वासियों ने उठाई ये मांग
थल। उत्तराखंड के राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या का पहली बार थल पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोग थल के प्रवेश द्वार पर पहले से ही उनकी आगवानी के लिए पहुंचे थे। थल के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक ने उनके सामने दो प्रमुख मांग में जोग्युड़ा थल के लिए नई पेयजल योजना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामगंगा नदी में चेकडैम बनाकर रिवर राफ्टिंग स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा। उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। इस मौके पर प्रवीण जंगपांगी, अर्जुन सिंह रावत, सुनील नाथ गोस्वामी, जगदीश पाठक, मनोज गोस्वामी, चिंतामणि जोशी, हरि शंकर भट्ट,
भास्कर भट्ट, मनोहर आर्या, बब्बू पाठक मौजूद रहे।