Ukraine में मृत भारतीय छात्र पर उत्तराखंड कांग्रेस ने सरकार को घेरा, Rome के Nero से कर डाली राजीव महर्षि ने modi की तुलना
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत पर गहरा दुःख जताया और इसे भारत सरकार की विफलता करार दिया
राजीव महर्षि ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा की प्रधानमंत्री की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश कब चुनाव प्रचार है जबकि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र स्वदेश वापसी के लिए मदद की गुहार लगाते निराश हो रहे हैं।
Rome के Nero से करी पीएम Modi की तुलना
उन्होंने कहा कि हालिया घटना Rome के Nero की तरह है कि प्रधानमंत्री Modi अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र् से सुरक्षित निकालने की कोशिश के ऊपर चुनाव को महत्व दे रहे हैं।
महर्षि ने कहा कि चुनाव तो आते जाते रहेंगे लेकिन भारत के जिन नागरिकों का जीवन इस समय खतरे में है, उनकी जान बचाना इस समय सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए थी लेकिन प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश की सत्ता ज्यादा जरूरी लग रही है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी केंद्रीय सरकार और पीएम मोदी तक ही नहीं रुके उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार जिलों से यूक्रेन में फंसे छात्रोंं का विवरण जुटा रही है जबकि विदेश मन्त्रालय की साईट पर सारा विवरण उपलब्ध रहता है, ऐसी निक्क्मी सरकार माफ़ी की भी हक़दार नहीं है।