Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड कड़ाके की सर्दी:ये नज़ारे फिल्मी नहीं, न ही किसी विदेश के है,उत्तराखंड में कुदरत खुद बना रही है ऐसे नज़ारे

Uttarakhand cold winter: These scenes are not filmy, nor are they from any foreign country, nature itself is creating such scenes in Uttarakhand

उत्तराखंड में इनदिनों जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार गिरता पारा पहाड़ों से बहने वाली नदियों झरनों को बर्फ में तब्दील कर रहा है। जी हां ये नज़ारे विदेश के नही बल्कि उत्तराखंड के चमोली जिले के है। यहाँ झरने,नदिया,टपकता हुआ पानी,नलों में बहता पानी सब बर्फ में तब्दील हो रहे है। फिल्मों में शूटिंग के लिए अक्सर ऐसे नज़ारे आर्टिफिशियल तरीके से बनाये जाते हैं लेकिन यहाँ कुदरत खुद इन्हें बनाती है। पहाड़ी इलाकों में कई जगह इनदिनों तापमान अधिकतम 10 से 12 और न्यूनतम 3 से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। लुढ़कते तापमान की वजह से नीति घाटी में बर्फ की मोटी सफेद चादर सी बिछ गई है,सड़के बन्द हो चुकी है।
नीति घाटी खाली करवा दी गयी है लेकिन यहां से 20 किमी पहले मलारी में बताया जा रहा है कुछ लोग अब भी मौजूद है जिन्हें वहाँ से निकालने के लिए कोशिश जारी है। यहां तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।ऐसी ठंड में भी यहां आईटीबीपी के जवान तैनात है। इसी तरह धौली गंगा भी लगभग जम चुकी है।