Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का किया विमोचन

Uttarakhand: CM Dhami released the song "Nakar Nakar corruption, strict hare yo government"

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वीडियो गीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इस वीडियो गीत में ओम तरोनी और उर्वशी शाह द्वारा मुख्य किरदार की भूमिका निभायी गयी है और संगीत विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी, ललित जोशी, राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।