उत्तराखण्डः थराली पहुंचे सीएम धामी! नाराजगी जताते हुए स्थानीय लोगों ने रोका काफिला, गाड़ी के आगे बैठी महिलाएं
चमोली। चमोली के थराली में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्थलीय निरीक्षण को थराली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी कुलसारी पहुंचे। उन्होंने हेलीपेड पर प्रशासन की टीम से फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद उन्हें राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इधर स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम धामी के सामने आपदा प्रभावितों ने नाराजगी जलाई। इस दौरान महिलाएं सीएम धामी की गाड़ी के आगे बैठ गईं। उन्होंने सीएम धामी के काफिले को रोक लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को शांत कराया। बता दें कि शुक्रवार देर रात चमोली के थराली में बादल फटने की घटना से खासी तबाही मच गयी थी। इस आपदा में एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आपदा के कारण बारिश से करीब 15 किमी के दायरे में नुकसान पहुंचा है। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 10 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। बीआरओ और लोनिवि जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।