Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने 78 तो कांग्रेस ने 48 प्रत्याशी किए घोषित,देर रात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी 

Uttarakhand civic elections: BJP declared 78 candidates and Congress declared 48 candidates, first list of candidates released late night

भाजपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने 39 पालिकाध्यक्ष और 39 ही नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान किया। मेयर प्रत्याशियों की सूची पार्टी बाद में जारी करेगी।

वहीं कांग्रेस ने तीन मेयर समेत 48 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने श्रीनगर में मीना रावत,काशीपुर से संदीप सहगल और हल्द्वानी में ललित जोशी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार देर शाम सीएम आवास में प्रत्याशियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की बैठक हुई। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने कई सीटों पर नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। उधर, कांग्रेस ने भी देर अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। इससे पूर्व दिनभर मैराथन बैठकों का दौर चलता रहा। रात करीब 10 बजे भाजपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस पर भी दबाव आ गया। आनन फानन में देर रात सूची फाइनल की गई। इसमें पार्टी की ओर से तीन मेयर, 20 नगर पालिका और 25 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों नामों की घोषणा की गई है।