Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: भाजपा के स्टार प्रचारक रहे मुख्यमंत्री धामी ने 43 सीटों पर किया प्रचार, 26 पर मिली जीत

Uttarakhand: Chief Minister Dhami, who was the star campaigner of BJP, campaigned on 43 seats, won 26

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की पांच सीटों समेत अलग-अलग राज्यों में 43 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। इसमें 26 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। 11 सीटों से निर्वाचित सांसदों को मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में स्थान मिला। भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सीएम धामी ने 43 लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली और रोड शो किया। प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना में कई लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। इसमें 26 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। अल्मोड़ा सीट से सांसद चुने गए अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया। इसके अलावा 10 अन्य चुनाव जीते सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लुधियाना लोकसभा सीट से रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी चुनाव प्रचार के मोर्च पर खरे उतरे।