Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand: Chief Minister Dhami arrived to take stock of the preparations for Chardham Yatra.

चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे। चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा यहीं से शुरू होती है। मैंने इस स्थान पर सभी तैयारियों और सुविधाओं की जांच की। सभी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सोमवार को चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्रा' सुविधाजनक ढंग से संचालित की जा रही है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए यहां आया हूं कि 'यात्रा' आरामदायक और सुविधाजनक ढंग से संचालित होती रहे।