देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। गुरूवार को वह जहां गंगोत्री धाम पहुंचे तो वहीं आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उनका स्वागत किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के जाएंगे।

उपराष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर दी हैं। हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी के बारे में जानकारी ली। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे।

बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। डीएम ने उपराष्ट्रपति के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हेलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन के लिए तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः केदारनाथ धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़! राज्यपाल और डीएम ने किया स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2023-10-27 05:42:21
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। गुरूवार को वह जहां गंगोत्री धाम पहुंचे तो वहीं आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे।

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः केदारनाथ धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़! राज्यपाल और डीएम ने किया स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं।
- गुरूवार को वह जहां गंगोत्री धाम पहुंचे तो वहीं आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे।
- इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उनका स्वागत किया।
- बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के जाएंगे।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
