Awaaz24x7-government

नैनीताल:दिवाली और इसके बाद डीएम के निर्देशानुसार जिले में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट!

In the special cleanliness drive conducted during Diwali and thereafter as per the DM's instructions, the bodies collected 1000 metric tonnes of waste!

दीपावली के दौरान और इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद नैनीताल के सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

 

अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार, जहां-जहां अधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

 

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग अवश्य करें।