उत्तराखंड ब्रेकिंग:अंकिता की मौत का मामला शांत भी नही हुआ कि अब प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी को मिली जान से मारने की धमकी!जोगीवाला थाने में दी थी तहरीर,नही हुई कोई कार्यवाही
देहरादून:28/9/2022
देवभूमि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के हत्या के प्रति लोगो का जनाक्रोश खत्म भी नही हुआ कि अब प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी एक वीडियो के माध्यम से मिली है जिसमे न सिर्फ हेमा की जान से मारने की धमकी दी गयी है बल्कि वीडियो में अभद्रता भी की गई है। हेमा ने मामले में देहरादून नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने हेमा की शिकायत पर फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,और जांच शुरू कर दी है।हेमा ने तहरीर में कहा है कि फेसबुक पर उनको धमकियां दी गई, उनके जागर शैली के एक गीत को लेकर सवाल उठाए गए है और धमकी देने वाले आरोपी ने हेमा पर उँगली उठाते हुए कहा है कि हेमा ने गीत में पारंपरिक शब्दो का इस्तेमाल किया है।
वही मामले में हेमा ने कहा है कि अगर गीत में उन्होंने कोई गलत शब्द इस्तेमाल किया हो तो साबित कीजिये,इसके बाद हेमा को धमकियां मिलनी शुरू हो गयी। हेमा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने धमकी मिलने के बाद जोगीवाला चौकी माब तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई मामले को हल्के में लिया जा रहा है। उसके बाद उन्होंने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज की है। हेमा ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दी है धमकी के बाद उन्हें डर लग रहा है उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
उधर थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मुकेश त्यागी ने मीडिया को बताया कि पीड़िता हेमा नेगी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. फेसबुक की डिटेल ले ली गई और चमोली जिले के एक कलाकार पर धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है. इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.