Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग:5 महीनों से जिंदगी की जंग लड़ रही हरिद्वार जिले के लक्सर की एसडीएम संगीता कन्नौजिया का हुआ निधन!

Uttarakhand Breaking: SDM Sangeeta Kannojia of Laksar of Haridwar district, who has been fighting for life for 5 months, passed away!

5 महीने पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया का गुरुवार सुबह ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई । प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके परिजन यही मौजूद है।

आपको बता दें कि 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था। एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।