उत्तराखंड ब्रेकिंग:जोशीमठ के भू धसांव की आंच पहुंची औली!जोशीमठ और औली को जोड़ने वाले रोपवे के प्लेटफार्म पर आई बड़ी बड़ी दरारें, प्रशासन ने रोका रोपवे का संचालन

ऐतिहासिक नगरी जोशीमठ भू धसांव की वजह से खतरे में है उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार लगातार जोशीमठ पर नजर बनाए हुए है। आपदा प्रभावित लोगो के विस्थापन को लेकर उत्तराखंड सरकार ने अहम बैठक भी की थी। इधर जोशीमठ के भू धसांव का असर अब औली तक भी होने लगा है। भू धसांव के दायरे में अब औली का रोपवे भी आ गया है जो जोशीमठ और औली को जोड़ता है। करीब 4.15 किमी लंबे इस रोपवे के प्लेटफार्म में बड़ी बड़ी दरारें आ गयी है,जिसकी वजह से ये क्षेत्र भी खतरे की जद में आ गया है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने तुरंत रोपवे के संचालन पर रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है, इसमें 10 टावर लगे हैं। रोपवे से जोशीमठ से औली पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। औली जाने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद रोपवे ही रहता है। आबादी और बेतरतीब ढंग से हो रहे निर्माण कार्यों से उत्तराखंड के पर्वतीय शहरों में क्षमता से अधिक दबाव बढ़ रहा है,जोशीमठ भू धंसाव के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।