Uttarakhand Breaking: पंतनगर पहुंचे सीएम धामी! किसान मेले का किया शुभारंभ, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

पंतनगर। पंतनगर में 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मेले का समापन सात अक्टूबर को होगा। इस दौरान उन्होंने महिला समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन भी किया। मेले मे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है।
खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं। किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है जो की किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है। बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है। कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। छह अरोमा वैली विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कीवी और एप्पल मिशन की शुरआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं। गौरतलब है कि हर साल की तरह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले का अयोजन किया जा रहा है। चार दिनो तक मेले में हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के किसान शिरकत करते हैं।