Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग:पहलगाम में आईटीबीपी बस हादसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का 32 वर्षीय जवान भी हुआ शहीद!

Uttarakhand Breaking: A soldier of Pithoragarh district of Uttarakhand was also martyred in the ITBP bus accident in Pahalgam!

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चन्दनवाणी में आईटीबीपी की बस हादसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनि गांव का जवान दिनेश बोहरा भी शहीद हुए हैं।
16 अगस्त मंगलवार को सुबह 11 बजे आईटीबीपी के 39 जवानों से लदी हुई बस चन्दनवाणी से पहलगाम की ओर जा रही थी कि अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस खाई में जा गिरी। हादसे में 7 जवान शहीद हुए जिनमे से एक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का भी था।शहीद दिनेश बोहरा पिथौरागढ़ जिले से 16 किमी दूर स्थित भुरमुनि गांव के थे। और आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी की वजह से वो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 

ग्रामीणों ने बताया कि सायं को गांव निवासी जवान के शहीद होने की सूचना मिली। पर कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
सायं सवा आठ बजे के आसपास आइटीबीपी से  जवान के शहीद होने की सूचना स्वजनों को दी गई सूचना मिलते ही घर सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीण जन मिलकर शहीद के स्वजनों को संभालने की कोशिश करने में लगे है। 
शहीद दिनेश बोहरा उम्र 32 वर्ष के पिता का नाम पूरन सिंह और पत्नी का नाम बबीता बोहरा है। शहीद की एक तीन वर्षीय पुत्री है। उसके परिवार में माता, पिता , पत्नी , पुत्री और  एक छोटा भाई है। दिनेश सिंह डेढ़ माह पूर्व ही अवकाश व्यतीत कर ड्यूटी पर गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर लगे हुए थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त हो जाने के बाद सभी जवान वापस लौट रहे थे 39 जवानों में से 37 जवान आईटीबीपी के थे जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के बताए जा रहे है।