Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:मीडिया कर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था NUJ द्वारा आयोजित कार्यक्रम हौसलों की उड़ान में नेत्रहीन मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का होगा सम्मान!

Uttarakhand: Blind meritorious students and teachers will be felicitated in the Hauslon ki Udan program organized by NUJ, a major state-level registered organization of media personnel!

हरिद्वार


उत्तराखंड के मीडिया कर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स(NUJ) द्वारा आयोजित किये जाने वाला हौसलों की उड़ान कार्यक्रम शुक्रवार 12 मई को हरिद्वार में आयोजित किया जायेगा।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन एवं जनपद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों हरपाल सिंह, धनसिंह बिष्ट, शशि शर्मा तथा  सुनील शर्मा के सानिध्य एवं जनपद इकाई के संयोजन में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में  कक्षा 1 से 10 तक के नेत्रहीन मेधावी विद्यार्थियों  और अध्यापकों को सम्मानित किया जायेगा.

 

इस संबध में यहाँ हुई तैयारी समिति की बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार  एवं कार्य.महासचिव सुदेश आर्या ने बताया कि शुक्रवार 12 मई को अजर धाम, भूपतवाला, सप्त सरोवर के सभागार में प्रातः 10.30 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा. जिसमें  वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में Ist, IInd, IIIrd स्थान प्राप्त करने वाले नेत्रहीन  मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही उनको पढ़ाने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया जायेगा. 

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में. प्रमोद कुमार पाल, सुदेश आर्या, शशि शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद चौहान, मुकेश कुमार सूर्या, भगवती प्रसाद गोयल, सूर्या सिंह राणा,  गणेश भट्ट संजु पुरोहित, बालकृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे.