उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का इंतज़ार हुआ खत्म, मार्कशीट आ गयी, विद्यार्थियों को कब मिलेगी ये जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें
हाईस्कूल सुर इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के दिलो की धड़कन बढ़ने वाली है क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में पहुंच चुकी है।अब विद्यार्थियों का इंतज़ार खत्म हुआ अब जल्द ही उनके हाथों में उनकी मार्कशीट होगी।कार्यालय पहुंची सभी मार्कशीटों की पहले जांच की जाएगी फिर स्कूलों में भेजी जायेगी इस तरह विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट अगले सप्ताह तक मिल पाएगी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव एनसी पाठक ने मीडिया को बताया कि कोरोना काल की वजह से साल 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नही हो पाई थी,इसीलिए विद्यार्थियों को उनकी पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर ही नम्बर दिए गए है ,बोर्ड ने करीब ढाई लाख विद्यार्थियों की मार्कशीट तैयार की है।अगले सप्ताह तक मार्कशीट विद्यार्थियों को दे दी जायेगी।